मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पटना एयरपोर्ट रनवे विस्तार के लिए जू की जमीन का होगा पुनर्सर्वेक्षण, नया प्लान तैयार करेगा AAI

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के रनवे विस्तार को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) अब पटना जू की जमीन का दोबारा सर्वे कराएगी। इसके साथ ही एयरपोर्ट के एप्रोच लाइट सिस्टम को अपग्रेड करने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि नए तकनीकी प्लान के तहत जमीन की जरूरत और एप्रोच लाइट सिस्टम का पूरा खाका दोबारा तैयार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :धनबाद में आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, थाने के बाहर जमकर हंगामा

रनवे विस्तार से जू की बड़ी जमीन हो सकती है प्रभावित

पिछले साल AAI ने संजय गांधी बायोलॉजिकल पार्क के अंदर 360 मीटर लंबी जमीन की मांग की थी, जहां छह एप्रोच लाइट लगाने की योजना थी। अब केवल लाइट सिस्टम ही नहीं, बल्कि रनवे विस्तार पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है। यदि योजना को मंजूरी मिलती है तो पीर अली पथ पार करते हुए जू के गेट नंबर-2 तक करीब 60 मीटर चौड़ी जमीन की आवश्यकता पड़ सकती है। इससे पटना जू की लगभग 17 हेक्टेयर जमीन प्रभावित होने की आशंका है, जो जू के कुल क्षेत्रफल का करीब 28 प्रतिशत हिस्सा माना जा रहा है।

जानवरों पर पड़ सकता है असर

रनवे जू के करीब आने से विमानों की आवाज का असर जानवरों की सेहत पर पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार हाथी, गैंडा, जिराफ, ब्लैक बक और गौड़ जैसे कई वन्यजीवों के बाड़ों को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ सकता है।

वन विभाग की आपत्ति के बाद बदला प्लान

दरअसल संजय गांधी बायोलॉजिकल पार्क की जमीन संरक्षित वन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। नियमों के मुताबिक बदले में समान जमीन दिए बिना इसका अधिग्रहण नहीं किया जा सकता। पहले दिए गए प्रस्ताव में वैकल्पिक जमीन का स्पष्ट उल्लेख नहीं होने के कारण वन विभाग की प्रस्ताव मूल्यांकन समिति ने आपत्ति जताते हुए फाइल वापस कर दी थी। अब AAI अपग्रेडेड एप्रोच लाइट सिस्टम के आधार पर नया सर्वे कराएगी और संशोधित प्रस्ताव वन विभाग को भेजेगी। नई योजना को लागू करने से पहले केंद्रीय जू प्राधिकरण और सुप्रीम कोर्ट की पर्यावरण समिति से भी मंजूरी लेनी होगी। ऐसे में पूरी प्रक्रिया में अभी लंबा समय लग सकता है।

https://samacharpost.live/2026/05/dhanbad-outsourcing-company-protest-dhansar-thana/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment