मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

संसद हमले की 24वीं बरसी: शहीदों को नमन, देश ने किया बलिदान को याद

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :आज संसद पर हुए आतंकी हमले की 24वीं बरसी पर देश ने उन वीर सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना आतंकियों के मंसूबों को नाकाम किया और लोकतंत्र के मंदिर की रक्षा की। इस अवसर पर संसद परिसर में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें :बिहार में हार के बाद तेज प्रताप यादव का नया दांव, बंगाल और यूपी में चुनाव लड़ने का ऐलान

संसद परिसर में श्रद्धांजलि समारोह

श्रद्धांजलि समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू समेत कई सांसद और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी ने शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2001 में संसद पर हुए हमले के दौरान जिन वीरों ने अपने प्राण न्योछावर किए, उनका साहस और कर्तव्यनिष्ठा हमेशा देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि संकट की उस घड़ी में शहीदों की सतर्कता और बहादुरी के कारण ही लोकतंत्र सुरक्षित रह सका और देश हमेशा उनके बलिदान का ऋणी रहेगा।

शहीदों का बलिदान देश के लिए मिसाल

संसद हमले में शहीद हुए सुरक्षा कर्मियों का बलिदान आज भी देश की सुरक्षा, शौर्य और राष्ट्रभक्ति की मिसाल माना जाता है। इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे। श्रद्धांजलि समारोह में शहीदों के परिजन भी शामिल हुए। उन्होंने भावुक होते हुए बताया कि हमले की सूचना मिलने पर उन्हें केवल इतना बताया गया था कि उनके परिजन घायल हुए हैं। बाद में जब बलिदान की खबर मिली, तो दुख के साथ गर्व भी महसूस हुआ कि उन्होंने देश की संसद की रक्षा करते हुए अपने प्राण दिए।

बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता- किरेन रिजिजू

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि संसद हमले की बरसी देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने कहा कि आतंकियों के हमले के समय सुरक्षा कर्मियों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। हर साल संसद परिसर में देश के शीर्ष नेतृत्व द्वारा शहीदों को याद किया जाता है और उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। संसद हमले की बरसी पर पूरे देश में शहीदों को याद किया गया। विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को सलाम किया गया।

https://samacharpost.live/2025/12/tej-pratap-yadav-new-political-move-bengal-up-elections-janshakti-janta-dal-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment