मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पलामू : आंगनबाड़ी जा रहे मासूम को स्कूल बस ने कुचला, दो दिनों में दूसरा सड़क हादसा

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : पलामू जिले में शुक्रवार सुबह एक बार फिर स्कूली बस हादसे ने सबको झकझोर दिया। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दुल्हर गांव में सुबह 8:15 बजे चार वर्षीय मासूम मयानंद राम सड़क हादसे का शिकार हो गया। मयानंद, जो कि रवीन्द्र राम का पुत्र था, रोज की तरह आंगनबाड़ी जाने के लिए घर से निकला था, तभी स्कूल बस की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार और गांव में शोक की लहर

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दो दिनों में दूसरा स्कूल बस हादसा

यह हादसा जिले में दो दिनों में दूसरा गंभीर सड़क हादसा है। दो दिन पहले ही चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरटांड़ में एलकेजी के छात्र विनीत सिंह यादव की मौत हुई थी। विनीत स्कूल बस से उतरने के बाद उसी बस की चपेट में आ गया था।

यह भी पढ़ें : झारखंड में सर्दी की शुरुआत, दिवाली पर पलामू में हल्की बारिश के संकेत

अभिभावकों में गहरा आक्रोश

लगातार दो दिनों में हुई इन घटनाओं ने जिले के अभिभावकों में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है। लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि स्कूली बसों के सुरक्षा मानकों की तुरंत जांच की जाए और कड़े कदम उठाए जाएँ ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

https://samacharpost.live/2025/10/jharkhand-weather-2025-october-cold-la-nina/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment