मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पलामू रूट पर रेल यात्रियों को झटका: 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का बदला गया मार्ग

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पलामू :पलामू होकर सफर करने वाले हजारों रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। भारतीय रेलवे ने 22 जून से 28 जून तक कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। सोन नगर-पतरातू रेलखंड पर तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य को अंतिम रूप देने के लिए 14 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि 16 एक्सप्रेस ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। रेलवे के इस फैसले का असर पलामू समेत आसपास के कई जिलों के यात्रियों पर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें :धनबाद में आटा मिल कर्मी की गोली मारकर हत्या, कलेक्शन कर लौट रहे कर्मचारी पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

सोन नगर-पतरातू सेक्शन में चल रहा है थर्ड लाइन का काम

रेलवे अधिकारियों के अनुसार सोन नगर से पतरातू रेलखंड के बीच तीसरी रेल लाइन का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। फिलहाल छिपादोहर और मंगरा रेलवे स्टेशन के बीच नई लाइन को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने का कार्य जारी है। इसी वजह से कुछ दिनों के लिए ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे का दावा है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही और माल परिवहन की क्षमता में बढ़ोतरी होगी।

16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित

22 जून से 27 जून के बीच कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। इनमें विशाखापट्टनम-वाराणसी एक्सप्रेस, धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस, हटिया-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस, टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस, संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस, शक्तिपुंज एक्सप्रेस, रांची-वाराणसी इंटरसिटी, नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस और आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस समेत कुल 16 ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों का संचालन गढ़वा रोड, डेहरी ऑन सोन, बरकाकाना और चोपन मार्ग से किया जाएगा।

14 पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रहेगा बंद

रेलवे द्वारा जारी सूची के अनुसार 14 पैसेंजर ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है। पलामू क्षेत्र की महत्वपूर्ण रांची-सासाराम एक्सप्रेस 23 जून से 27 जून तक नहीं चलेगी। इसके अलावा बरकाकाना-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर, बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर, बरवाडीह-चोपन पैसेंजर, गोमो-बरवाडीह पैसेंजर, डेहरी ऑन सोन-बरवाडीह पैसेंजर और बरकाकाना-वाराणसी पैसेंजर समेत कई लोकल ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त करें। इससे यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने में मदद मिलेगी।

https://samacharpost.live/2026/06/dhanbad-atta-mill-worker-umesh-yadav-shot-dead-while-returning-after-collection/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment