मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पलामू में एक्शन मोड में DC, लंबित कार्यों में देरी पर सख्ती के संकेत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पलामू: पलामू जिले में प्रशासनिक कार्यों को लेकर उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। सोमवार को प्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर आम लोगों से जुड़े सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाएगा। प्रखंड और पंचायत स्तर पर लंबित योजनाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंचे।

लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फाइलों में लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन करें और अनावश्यक देरी से बचें। उन्होंने कहा कि प्रशासन की पहली प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी लाभार्थी को देरी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें: गढ़वा में NEET-UG 2026 को लेकर तैयारी तेज, DC-SP ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

फील्ड विजिट और मॉनिटरिंग तेज

जनता की समस्याओं के समाधान के लिए फील्ड विजिट और मॉनिटरिंग प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि प्रत्येक बुधवार को जनसभा आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनका समाधान किया जाएगा।

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

डीसी ने स्पष्ट किया कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाएं, ताकि उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

https://samacharpost.live/2026/04/garhwa-neet-ug-2026-exam-preparation-dc-sp-inspection-centers/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment