मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पाकुड़ में अवैध हथियार के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद

--Advertisment--

  • सिद्धो-कान्हु पार्क के पास पुलिस की कार्रवाई, गुप्त सूचना पर दबिश देकर पकड़े गए दोनों आरोपी

Samachar Post रिपोर्टर,पाकुड़ :नगर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 22 मार्च 2026 को सिद्धो-कान्हु पार्क के पास की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साल्फी शेख निवासी मनिरामपुर, थाना मुफ्फसिल और सागीर शेख निवासी अंजना, थाना मुफ्फसिल के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर सागीर शेख के कमर से एक काले रंग का अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें :रांची में दिनदहाड़े लूट: पुंदाग के पेट्रोल पंप से पिस्टल के दम पर 70 हजार की लूट

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सिद्धो-कान्हु पार्क के पास कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे हैं और उनके पास हथियार भी हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और टाइगर मोबाइल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया। इस संबंध में पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 56/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a/26/35 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान जारी

एसडीपीओ डी.एन. आजाद ने कहा कि पाकुड़ पुलिस अवैध हथियार और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान में सअनि अयोध्या सिंह, आरक्षी गंगासागर साह, आरक्षी राजेश कुमार झा और आरक्षी संतोष राम (टाइगर मोबाइल) शामिल थे।

https://samacharpost.live/2026/03/ranchi-pundag-petrol-pump-loot-70-thousand/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment