मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पाकुड़ में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, 30 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पाकुड़ : झारखंड के पाकुड़ जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर तस्करी के एक नेटवर्क का खुलासा किया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनिरामपुर गांव में विशेष जांच दल (SIT) की छापेमारी के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के घर से करीब 30 ग्राम ब्राउन शुगर, नकद राशि, इलेक्ट्रॉनिक मशीन, मोबाइल फोन और नशे के कारोबार में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की है।

यह भी पढ़ें : जयराम महतो का सरकार को अल्टीमेटम, उसरी नदी का पानी फैक्ट्री को दिया तो होगा उग्र आंदोलन; ग्रामीणों ने बनाई मानव श्रृंखला

गुप्त सूचना पर गठित हुई SIT

एसडीपीओ कुमार गौरव ने बताया कि 1 अगस्त को पुलिस अधीक्षक (SP) अनुदीप सिंह को सूचना मिली थी कि मनिरामपुर गांव निवासी सत्तार शेख अपने घर से अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस टीम ने सत्तार शेख के घर पर छापेमारी की। पुलिस को देखकर वहां मौजूद कुछ लोग भाग निकले, लेकिन टीम ने मकान मालिक सत्तार शेख को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, घर की तलाशी के दौरान 30 पुड़िया (करीब 6 ग्राम) ब्राउन शुगर, लगभग 24 ग्राम गीला ब्राउन शुगर, ₹2,200 नकद, इलेक्ट्रॉनिक वजनी मशीन, प्लास्टिक पाउच के छह बंडल, वीवो कंपनी का एक स्मार्टफोन, एल्युमिनियम फॉयल, ब्राउन शुगर के सेवन में इस्तेमाल होने वाला विशेष उपकरण सामान बरामद किए गए।

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने इस मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 104/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111 तथा NDPS Act की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

दो आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस के मुताबिक, इस अवैध कारोबार में कथित रूप से शामिल बेलाल शेख और अब्दुल रऊफ, दोनों निवासी चांदपुर (जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल), मौके से फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ कुमार गौरव ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment