ई-रिक्शा से ब्राउन शुगर बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, पाकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Meenu | November 28, 2025 | 12:31 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,पाकुड़ :पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने शहर में ई-रिक्शा से ब्राउन शुगर बेचने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नाजमी आलम के रूप में हुई है, जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकदमिया गांव का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से 13 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की हैं और इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा भी जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़ें :रांची: उत्तम ज्वेलर्स में बड़ी चोरी, नाइट गार्ड को बंधक बनाकर चोर ले गए लाखों के जेवरात

सूचना पर छापेमारी, नवयुवकों को बनाता था नशे का शिकार

नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी शंभू शरण दत्त के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह शहर के नवयुवकों को नशे का आदि बनाने का काम करता था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

अंबेडकर चौक पर जुटी भीड़, लोगों ने किया पुलिस कार्रवाई का स्वागत

छापेमारी के दौरान अंबेडकर चौक के पास सैकड़ों लोग जमा हो गए। थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में नशे के कारोबार को बढ़ने नहीं दिया जाएगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की और नशा कारोबारियों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की।

Share this news

संबंधित खबरें