पाकुड़ में DC ने शराब दुकानों का किया औचक निरीक्षण, निर्धारित रेट से अधिक वसूली पर सख्त चेतावनी

Samachar Post रिपोर्टर, पाकुड़ : उपयुक्त मनीष कुमार ने उत्पाद विभाग के अंतर्गत संचालित शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया। यह कदम उपभोक्ताओं से निर्धारित रेट से अधिक मूल्य वसूलने की शिकायतों के आधार पर उठाया गया।

दुकानों पर रेट लिस्ट की उपलब्धता, बिलिंग व्यवस्था और साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लिया गया। दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी परिस्थिति में निर्धारित मूल्य से अधिक राशि न वसूली जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर त्वरित और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

यह भी पढ़ें : धनबाद में 22 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या, शव सेप्टिक टैंक से बरामद

प्रशासन की आगे की योजना

उत्पाद विभाग के पदाधिकारियों को नियमित निगरानी और उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि पारदर्शिता बनाए रखना और उपभोक्ताओं को उनका अधिकार दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Share this news

संबंधित खबरें