मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

अगस्त में GST कलेक्शन 1.99 लाख करोड़ के करीब, सालाना आधार पर 14.8% की बढ़ोतरी

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : भारत की अर्थव्यवस्था से जुड़े मोर्चे पर अगस्त में भी सकारात्मक संकेत मिले हैं। अगस्त 2026 में देश का सकल जीएसटी संग्रह सालाना आधार पर 14.8 प्रतिशत बढ़कर 1,99,853 करोड़ रुपये पहुंच गया। अगस्त 2025 में यह आंकड़ा 1,74,116 करोड़ रुपये था। अगस्त में घरेलू लेनदेन से जीएसटी राजस्व में 9.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 1.37 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा। वहीं, आयात से प्राप्त जीएसटी राजस्व में सालाना आधार पर 29 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 62,604 करोड़ रुपये पहुंच गया। यह लगातार तीसरा महीना है जब जीएसटी संग्रह में दोहरे अंकों में सालाना वृद्धि दर्ज की गई है। इससे पहले जुलाई में जीएसटी कलेक्शन में 15.4 प्रतिशत और जून में 13.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। अगस्त में सकल केंद्रीय जीएसटी (CGST) संग्रह 38,413 करोड़ रुपये रहा। वहीं राज्य जीएसटी (SGST) से 46,316 करोड़ रुपये मिले। इसके अलावा एकीकृत जीएसटी (IGST) का संग्रह 1.15 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा।

रिफंड में भी 68% की बढ़ोतरी

अगस्त के दौरान जीएसटी रिफंड में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई। इस महीने कुल रिफंड 31,795 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 68 प्रतिशत अधिक है। रिफंड को समायोजित करने के बाद अगस्त में शुद्ध जीएसटी संग्रह 1.68 लाख करोड़ रुपये रहा। इसमें सालाना आधार पर 8.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें : झारखंड में H1N1 का बढ़ा खतरा, 30 दिनों में मिले 36 मामले; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

अप्रैल से अगस्त तक 10.43 लाख करोड़ का संग्रह

वित्त वर्ष 2026-27 में अप्रैल से अगस्त के बीच देश का कुल जीएसटी संग्रह 11 प्रतिशत बढ़कर 10.43 लाख करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 9.40 लाख करोड़ रुपये था। जीएसटी संग्रह में लगातार हो रही वृद्धि को घरेलू आर्थिक गतिविधियों और कर अनुपालन में मजबूती के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment