मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

राजगीर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: 15 युवतियां मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल राजगीर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। धुर्वा मोड़ के पास स्थित होटल रेसिडेंसी में देर रात छापेमारी कर पुलिस ने 15 युवतियों को मुक्त कराया, जबकि मौके से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि होटल में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं। सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने होटल में अचानक छापा मारा। कई कमरों से युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें :लातेहार: अवैध शराब से भरी कार जब्त, चालक मौके से फरार

पूछताछ में सामने आई चौंकाने वाली कहानी

युवतियों को नाच-गाने और ऑर्केस्ट्रा में काम दिलाने का झांसा देकर बुलाया गया था। बाद में उन्हें जबरन देह व्यापार में धकेल दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में होटल से जुड़े लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं।

अन्य जिलों–राज्यों से जुड़े हो सकते हैं तार

सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (ITPA) और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। मुक्त कराई गई युवतियों का मेडिकल जांच कराया गया। जांच के बाद उन्हें सुरक्षित शेल्टर/देखरेख केंद्र भेज दिया गया। पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। आशंका है कि रैकेट के तार अन्य जिलों और राज्यों से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कब से और किनकी मदद से यह धंधा चल रहा था।

प्रशासन सतर्क, होटल-लॉज की जांच तेज़

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड में शहर में होटल और लॉज की जांच अभियान तेज़ कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन दोनों संयुक्त रूप से निगरानी बढ़ा रहे हैं।

https://samacharpost.live/2025/12/latehar-illegal-liquor-car-seized/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment