मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

राज्य में नये प्रखंडों के गठन की आहर्ता पर नये सिरे से विचार कर रही सरकार: दीपिका पांडेय सिंह

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : गुरुवार को गैर सरकारी संकल्प के माध्यम से कई विधायकों ने नए प्रखंडों के निर्माण की मांग की। भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी की अनुपस्थिति में नवीन जायसवाल ने सदन में उनका संकल्प पढ़ा। इसमें उन्होंने गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पेसका, ओखरगाड़ा, डुमरिया, विश्रामपुर और कोदरमाना को प्रखंड बनाने की मांग की।

अन्य विधायकों की मांग

डाल्टेनगंज से भाजपा विधायक आलोक चौरसिया ने भी चैनपुर प्रखंड के अंतर्गत नरसिंहपुर पथरा को प्रखंड बनाने की मांग उठाई। नवीन जायसवाल ने तर्क दिया कि यदि यह क्षेत्र प्रखंड बनाने के लिए जरूरी आहर्ता पूरी करता है, तो सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

मंत्री का जवाब और सरकार का रुख

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने स्पष्ट किया कि दोनों प्रस्तावित प्रखंड ज़रूरी आहर्ता पूरी नहीं करते। डीसी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रखंड बनाने के लिए 18 पंचायत और 1-1.25 लाख की जनसंख्या जरूरी है।

हालांकि मंत्री ने कहा कि सरकार नये प्रखंडों के सृजन पर पुनः विचार कर रही है और इसके लिए नई आहर्ता तय करने पर काम चल रहा है। चर्चा में यह भी सामने आया कि पलामु में चार पंचायतों का प्रखंड भी बनाया गया था। विभाग पूरे मामले की विस्तृत स्टडी कर रहा है।

यह भी पढ़ें :घंटी आधारित कॉलेज शिक्षकों को अधिमान्यता व उम्र सीमा में छूट पर विचार करेगी सरकार: सुदिव्य कुमार सोनू

https://samacharpost.live/2025/08/need-based-teachers-regularization-assembly-debate/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का दशकर्म आज, नेमरा में 10 हजार से अधिक जवान तैनात

Jamshedpur News: एग्रिको दुर्गा पूजा पंडाल का रघुवर दास ने किया उद्घाटन, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी तेतरी देवी का निधन, मिथिलेश ठाकुर ने जताया शोक

झारखंड में 18,060 करोड़ रुपये के लंबित वित्तीय मामलों पर सवाल, 22 अक्टूबर को सचिवों के साथ बैठक करेंगे वित्त मंत्री

रांची आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, गिरिडीह उपचुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा

झारखंड पहुंचे नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, आदित्य साहू और बाबूलाल मरांडी के साथ की अहम बैठक

Leave a Comment