मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

नेतरहाट के पलामू डाक बंगला में फॉल्स सीलिंग गिरी, सैलानी बाल-बाल बचे

--Advertisment--

  • 2 करोड़ रुपये की हालिया रिनोवेशन के बावजूद एक साल में सीलिंग हादसे का शिकार

Samachar Post डेस्क, रांची : नेतरहाट स्थित प्रतिष्ठित पलामू डाक बंगला में बुधवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बंगला के चार नंबर कमरे के पास बरामदे की फॉल्स सीलिंग अचानक गिर गई। गनीमत रही कि वहां बैठे सैलानी इसकी चपेट में नहीं आए। सीलिंग महज कुछ इंच की दूरी पर गिरी, जिससे सैलानियों की जान बाल-बाल बच गई।

सैलानी के अनुसार

बंगले में ठहरे एक सैलानी ने बताया कि वह सुबह टहलने के बाद कमरे के बाहर बरामदे में बैठे थे। तभी अचानक ऊपर से फॉल्स सीलिंग गिर गई। घटना के कुछ क्षण तक समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ।

2 करोड़ रुपये में हुआ था रिनोवेशन

चौंकाने वाली बात यह है कि पलामू डाक बंगला का रिनोवेशन पिछले वर्ष ही करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया था। महज एक साल में ही सीलिंग गिरने की घटना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

यह भी पढ़ें : रांची नगर निगम ने हिनू में इंद्रा पैलेस के पास अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर अभियान

नेतरहाट की शान

पलामू डाक बंगला नेतरहाट की शान माना जाता है। यहां आम तौर पर सरकार के आला अधिकारी, न्यायिक पदाधिकारी और विशिष्ट अतिथि ठहरते हैं। नेतरहाट में किसी भी सरकारी कार्यक्रम के दौरान यह बंगला लोगों की पहली पसंद रहता है।

https://samacharpost.live/2025/08/ranchi-municipal-corporation-anti-encroachment-drive-hinu-indra-palace/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment