मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

नेपाल में बाढ़ से बिहार में बढ़ी चिंता, गंडक नदी को लेकर कई जिलों में अलर्ट

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पटना : पड़ोसी देश नेपाल में बुधवार सुबह आई बाढ़ के बाद बिहार में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। नेपाल के रसुवा जिले में त्रिशूली नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर बिहार की नदियों, खासकर गंडक के जलस्तर पर पड़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। नेपाल में नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए वहां राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं। नदी किनारे रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

गंडक नदी के जलस्तर पर रखी जा रही नजर

नेपाल में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बिहार सरकार ने गंडक नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं। गंडक से जुड़े जिलों में संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि अगर जलस्तर में अचानक वृद्धि होती है तो निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था तैयार रखी जाए। गंडक नदी से जुड़े पश्चिमी चंपारण (बेतिया), पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। इसके अलावा सीतामढ़ी और शिवहर समेत अन्य संवेदनशील जिलों में भी हालात पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : बोकारो में लैब टेक्नीशियन पर मारपीट का आरोप, परिजनों ने लैब में की तोड़फोड़

तटबंधों और निचले इलाकों की निगरानी

जिलाधिकारियों को नदी के जलस्तर के साथ-साथ तटबंधों, निचले इलाकों, पुल-पुलियों और अन्य संवेदनशील स्थानों की नियमित निगरानी करने को कहा गया है। प्रशासन को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत और बचाव टीमों को तैयार रखने तथा जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल बिहार में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। नेपाल में जलस्तर और मौसम की स्थिति के आधार पर बिहार के सीमावर्ती और गंडक नदी से जुड़े इलाकों में आगे के अलर्ट तय किए जाएंगे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment