मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोकारो में लैब टेक्नीशियन पर मारपीट का आरोप, परिजनों ने लैब में की तोड़फोड़

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो : सेक्टर-4 स्थित डॉ. विकास लैब में बुधवार को जांच में देरी को लेकर विवाद हो गया। मरीज के परिजन ने लैब टेक्नीशियन पर गाली-गलौज और पत्थर से हमला करने का आरोप लगाया है। इसके बाद मामला बढ़ गया और मरीज के परिजनों ने लैब में तोड़फोड़ शुरू कर दी।परिजन राखोहरी मांझी के मुताबिक, वह मरीज कोको देवी को अस्पताल से जांच कराने के लिए लैब लेकर पहुंचे थे। जांच में देरी होने पर उन्होंने लैब टेक्नीशियन से कारण पूछा। आरोप है कि टेक्नीशियन ने बिजली आपूर्ति बाधित होने की बात कही। इसके बाद राखोहरी मांझी ने मामले की शिकायत डॉक्टर से की।

शिकायत के बाद मारपीट का आरोप

परिजन का आरोप है कि डॉक्टर से शिकायत करने के बाद लैब टेक्नीशियन ने उनके साथ गाली-गलौज की और पत्थर से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। इसी दौरान मरीज के परिजनों ने लैब में तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना के बाद लैब प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें : अमीषा प्रसाद की शहबाज आलम को खुली चुनौती, कहा- टेबल टॉक कर आरोपों के सबूत पेश करें

दोनों पक्षों ने दिया आवेदन

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने थाने में अलग-अलग आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। दोनों पक्षों के आरोपों और मौके पर मौजूद परिस्थितियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment