मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

नवादा में सनसनी: पेड़ से बंधा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बिहार : नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड स्थित बरेव गांव में मंगलवार को एक युवक का शव पेड़ से बंधा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय राजेश कुमार उर्फ मंटू सिंह के रूप में हुई है। वह सोमवार शाम घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों द्वारा तलाश के दौरान मंगलवार को घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में उनका शव बरामद हुआ। शव बेल के पेड़ से बंधा हुआ मिला, जिसे देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

गला दबाकर हत्या की आशंका

परिजनों का आरोप है कि पहले युवक की गला दबाकर हत्या की गई, इसके बाद गमछे से उसका गला और पैर बांधकर शव को पेड़ से बांध दिया गया। गर्दन पर मिले निशान भी हत्या की आशंका को मजबूत कर रहे हैं। हालांकि मृतक की किसी से दुश्मनी की जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है।

यह भी पढ़ें: बिहार में 1 अप्रैल से बुलडोजर कार्रवाई: अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू

फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड तैनात

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसडीपीओ गुलशन कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। साथ ही खोजी कुत्तों की मदद से भी सुराग जुटाए जा रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और परिजनों के आरोपों को भी गंभीरता से लिया जा रहा है।

आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने कहा है कि आरोपियों की पहचान के लिए छापेमारी जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक व दहशत का माहौल बना हुआ है।

https://samacharpost.live/2026/03/bihar-encroachment-drive-1-april-patna-government-action/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment