मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए खुली चयन प्रक्रिया 11 से 15 सितंबर तक

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अधीन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची द्वारा 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2025-26 के लिए राज्य टीम गठन की खुली चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। यह चयन प्रक्रिया 11 से 15 सितंबर तक खेलगांव के विभिन्न स्टेडियमों और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय, बरियातू में होगी। इस चयन प्रक्रिया में राज्य के सभी नियमित विद्यालयों के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। पंजीयन प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 9 बजे तक निर्धारित स्थल पर किया जाएगा। इसके लिए खिलाड़ियों को एलिजिबिलिटी फॉर्म, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, बोनाफाइड सर्टिफिकेट, विगत वर्ष का अंक पत्र और पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लाना अनिवार्य है। सभी प्रमाण पत्र विद्यालय के प्रधानाध्यापक से प्रमाणित होने चाहिए। यह चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क होगी। राज्यभर से चयनित खिलाड़ियों को आगे 21 दिनों का आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा और उसके बाद वे अपने-अपने खेल में झारखंड का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगे।

आयु सीमा इस प्रकार है…

  • अंडर-11 : 1 जनवरी 2015 और उसके बाद जन्मे खिलाड़ी
  • अंडर-14 : 1 जनवरी 2012 और उसके बाद जन्मे खिलाड़ी
  • अंडर-17 : 1 जनवरी 2009 और उसके बाद जन्मे खिलाड़ी
  • अंडर-19 : 1 जनवरी 2007 और उसके बाद जन्मे खिलाड़ी

यह भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति चुनाव : राधाकृष्णन बनाम सुदर्शन रेड्डी, आज होगा फैसला

खेलवार चयन तिथियां…

  • 11 सितंबर : वूशु, ताइक्वांडो (बालक), गतका, बॉक्सिंग, योगासन, वेटलिफ्टिंग
  • 12 सितंबर : वॉलीबॉल, ताइक्वांडो (बालिका), शूटिंग, आर्चरी (इंडियन एवं कंपाउंड), शतरंज, साइक्लिंग रोड, जूडो
  • 13 सितंबर : बैडमिंटन, बास्केटबॉल, तैराकी, साइक्लिंग ट्रैक, स्केटिंग
  • 15 सितंबर : हॉकी, नेटबॉल, हैंडबॉल, टेबल टेनिस
https://samacharpost.live/2025/09/vice-president-election-2025-cp-radhakrishnan-vs-sudarshan-reddy/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment