मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

नालंदा में डस्टबिन को लेकर खूनी विवाद, ईंट-पत्थरबाजी में बुजुर्ग की मौत

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार के नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र स्थित नोनही गांव में डस्टबिन रखने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि हिंसक झड़प में एक बुजुर्ग की जान चली गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। मृतक की पहचान 70 वर्षीय रामज्ञान प्रसाद के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, गांव में सफाई के दौरान सफाईकर्मी ने डस्टबिन को एक पक्ष के घर के पास से हटाकर दूसरे पक्ष की ओर रख दिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे।

यह भी पढ़ें :लखीसराय में बड़ा हादसा, किऊल नदी की तेज धारा में बहा बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

झड़प के दौरान लगी चोट, अस्पताल में मौत

मृतक के नाती ने बताया कि झड़प के दौरान रामज्ञान प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://samacharpost.live/2026/05/lakhisarai-child-missing-in-kiul-river/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment