मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोचिंग पढ़ाकर लौट रही महिला की गोली मारकर हत्या, अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार: मुजफ्फरपुर में मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां कोचिंग पढ़ाकर घर लौट रही एक महिला शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान तरौरा गांव निवासी कोमल कुमारी, पिता कैलाश चौधरी, के रूप में हुई है।

कोचिंग से घर लौटते समय घटना, अपराधियों ने मारी गोली

मिली जानकारी के अनुसार कोमल अपने भाई आदित्य कुमार के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। इसी दौरान मुसहरी ब्लॉक से आगे तरौरा बांधी के पास अज्ञात अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही कोमल सड़क पर गिर गईं। घटना के वक्त बाइक चला रहे भाई आदित्य कुमार ने बताया कि उन्होंने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की, मगर वे वारदात के तुरंत बाद फरार हो गए। हमला इतनी तेजी से हुआ कि अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी आज पहुंचेंगे पुट्टपर्थी, श्री सत्य साईं बाबा जन्म शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

वारदात की सूचना मिलते ही मुसहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल कोमल को शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस ने तेज की जांच, अपराधियों की तलाश जारी

हत्या के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आस-पास के इलाके में छानबीन की जा रही है और अपराधियों के भागने की दिशा में भी पुलिस सुराग तलाश रही है। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

https://samacharpost.live/2025/11/pm-modi-puttaparthi-satya-sai-baba-centenary-event/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment