मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

निर्माणाधीन एथनॉल प्लांट से मजदूर का शव बरामद, पुलिस जुटी जांच में

--Advertisment--

  • कमरे के अंदर संदिग्ध हालत में मिला शव

Samachar Post डेस्क, बिहार:मुजफ्फरपुर जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के पानापुर स्थित निर्माणाधीन एथनॉल प्लांट से एक मजदूर का शव उसके कमरे से बरामद किया गया है। मजदूर की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होने से इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान मोतिहारी निवासी राजकुमार के रूप में

मृतक की शिनाख्त मोतिहारी जिले के गोविंदगंज थाना क्षेत्र के बाभगोली गांव निवासी 35 वर्षीय राजकुमार के रूप में की गई है। वह एथनॉल प्लांट के निर्माण कार्य में मजदूरी करता था।

यह भी पढ़ें: गरीब परिवारों के लिए नया राशन फॉर्मूला, सरकार ने जारी किया आदेश

सुबह काम पर नहीं पहुंचा, तो खुला राज

साथ काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि राजकुमार रात में काम खत्म करने के बाद अपने कमरे में सोने गया था। सुबह जब वह काम पर नहीं पहुंचा, तो साथी मजदूर उसे बुलाने पहुंचे। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो अंदर जाकर देखा गया, जहां उसका शव पड़ा हुआ था।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही प्लांट प्रबंधन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। डायल 112 की क्विक रिस्पांस टीम ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है। इस घटना के बाद मृतक के पैतृक गांव बाभगोली में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

https://samacharpost.live/2025/12/bihar-ration-distribution-new-formula-wheat-rice-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment