मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मुजफ्फरपुर में देर रात घर में लगी आग, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-13 में देर रात एक भीषण अगलगी में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी, उनके दो बच्चे और परिवार की एक महिला सदस्य (मां) शामिल हैं। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। हादसे में तीन महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल SKMCH में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि घायल लगभग 98% तक जले हुए हैं और उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि आग लगने के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर ही सो रहे थे। आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: टीमों ने रिटेन और ट्रेड की तैयारियाँ तेज की, नीलामी से पहले रणनीति अहम

घटना की जांच

DSP पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

https://samacharpost.live/2025/11/ipl-2026-retain-trade-updates/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment