मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मोतिहारी में VIP प्रखंड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :मोतिहारी के दरपा थाना क्षेत्र के तिनकोनी गांव में शुक्रवार सुबह VIP (विकासशील इंसान पार्टी) के प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें :आरआरसी नॉर्दर्न ईस्ट में 4116 पदों पर भर्ती, फिटर-इलेक्ट्रीशियन-वेल्डर समेत कई ट्रेड के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

क्या है पूरा मामला

सुबह करीब 7 बजे कामेश्वर सहनी शौच करके लौट रहे थे और दरवाजे पर हाथ धो रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात अपराधी बाइक पर आए और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। घटना स्थल पर ही कामेश्वर सहनी की मौत हो गई। कामेश्वर सहनी VIP पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष थे। बताया गया कि उनका आधी दर्जन से अधिक आपराधिक मामले थे और वे पहले नक्सली गतिविधियों से जुड़े रहे थे।

मामले की गहन जांच की जा रही है

घटना की सूचना पर दरपा थाना पुलिस सहित आसपास के थानों की टीम मौके पर पहुंची। रक्सौल SDPO मनीष आनंद और प्रभारी एसपी विनय तिवारी भी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। पुलिस ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

https://samacharpost.live/2025/11/rrc-northern-railway-apprentice-recruitment-2025-apply-online-4116-posts/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment