मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

MGM की इमरजेंसी में स्ट्रेचर की कमी, 10 मिनट एंबुलेंस में इंतजार करती रही गंभीर महिला

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो के डिमना चौक स्थित MGM अस्पताल की इमरजेंसी में मंगलवार को मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद व्यवस्थाएं दबाव में आ गईं। इमरजेंसी में बेड के साथ स्ट्रेचर की भी कमी हो गई। इस दौरान कुछ मरीजों को बेंच पर लिटाकर इलाज करना पड़ा। वहीं, चाईबासा सदर अस्पताल से रेफर होकर आई एक गंभीर महिला को करीब 10 मिनट तक एंबुलेंस में ही इंतजार करना पड़ा।

ऑक्सीजन के सहारे पहुंची थी महिला

तांतनगर की बुधना करूवा समेत तीन मरीज मंगलवार शाम करीब 5:20 बजे MGM अस्पताल पहुंचे थे। बुधना की हालत गंभीर बताई गई। उन्हें ऑक्सीजन लगाकर एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया था। अस्पताल पहुंचने के बाद तत्काल स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं होने के कारण महिला को करीब 10 मिनट तक एंबुलेंस में ही रखा गया। गर्मी के कारण उनकी परेशानी बढ़ गई। इस दौरान परिजन गमछे से उन्हें हवा करते नजर आए।

डार्क रूम से निकालने पड़े स्ट्रेचर

स्ट्रेचर की कमी की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल व्यवस्था शुरू की। वार्ड ब्वॉय को डार्क रूम भेजा गया, जहां रखे तीन स्ट्रेचर बाहर निकाले गए। इसके बाद मरीजों को स्ट्रेचर उपलब्ध कराया गया और उनका इलाज शुरू किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल अतिरिक्त स्ट्रेचर की व्यवस्था कर स्थिति संभाली।

यह भी पढ़ें : भंडरिया में 1.54 करोड़ रुपये से बनेगा नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राशि जारी

पहले भी सामने आ चुकी है स्ट्रेचर की समस्या

MGM अस्पताल की इमरजेंसी में स्ट्रेचर की कमी का मामला पहले भी सामने आ चुका है। बताया गया कि बीते शनिवार को एक मरीज को करीब 40 मिनट तक स्ट्रेचर नहीं मिला था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि इस दौरान इलाज में देरी हुई और मरीज की मौत हो गई। कुछ ही दिनों के भीतर दोबारा स्ट्रेचर की कमी सामने आने से MGM की इमरजेंसी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, मंगलवार को सूचना मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने अतिरिक्त स्ट्रेचर उपलब्ध कराकर स्थिति को नियंत्रित किया।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Jamshedpur News: DIG अनुरंजन किस्पोट्टा ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

Jamshedpur News: पोटका विधायक संजीव सरदार का एक्शन, देर से पहुंचे अधिकारी तो मुख्य द्वार पर लगाई कुर्सी

जमशेदपुर : कचरे के ढेर में बोरे में बंद मिला मवेशी के बच्चे का शव, टेल्को की महानंद बस्ती में हंगामा

जमशेदपुर : सहारा सिटी नाबालिग दुष्कर्म मामले में 21 आरोपी बरी, पूर्व DSP और थाना प्रभारी को राहत

जमशेदपुर के तीन थानों को मिले नए प्रभारी, फागुनी पासवान सीतारामडेरा तो मंटू कुमार बने बिरसानगर के थानेदार

Jamshedpur News: गोलमुरी बैंक डकैती में पांच संदिग्धों की तलाश तेज, बिहार-बंगाल में छापेमारी; 10 लाख का इनाम

Leave a Comment