मेधा डेयरी ने घटाए घी और पनीर के दाम, उपभोक्ताओं को मिलेगा सीधा लाभ

Meenu | September 22, 2025 | 11:23 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ लिमिटेड (जेएमएफ) द्वारा संचालित मेधा डेयरी ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। जीएसटी परिषद की हालिया बैठक में टैक्स दरों में की गई कटौती का लाभ अब आम लोगों तक पहुंचना शुरू हो गया है। इसी क्रम में मेधा डेयरी ने अपने लोकप्रिय उत्पादों घी और पनीर के दाम घटाने की घोषणा की है। डेयरी प्रबंधन के मुताबिक, नई दरें 20 सितंबर 2025 की शाम की सप्लाई से लागू कर दी गई हैं। कंपनी का कहना है कि यह निर्णय उपभोक्ताओं को सीधा फायदा पहुंचाने और टैक्स कटौती का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से लिया गया है।

यह भी पढ़ें :शारदीय नवरात्रि 2025 : 22 सितंबर से होगा शुभारंभ, मां शैलपुत्री की पूजा से शुरू होगी आराधना

मेधा डेयरी के नए दाम

  • पनीर 200 ग्राम – ₹85 से घटकर ₹82
  • पनीर 1 किलो – ₹400 से घटकर ₹380
  • मेधा घी जार 250 एमएल – ₹175 से घटकर ₹165
  • मेधा घी जार 500 एमएल – ₹340 से घटकर ₹320
  • मेधा घी पाउच 500 एमएल – ₹320 से घटकर ₹300
  • मेधा घी 40 एमएल सैशे – ₹25 से घटकर ₹24
  • मेधा घी 20 एमएल सैशे – ₹15 से घटकर ₹14
  • मेधा घी 15 किलो टिन – ₹9000 से घटकर ₹8470

उपभोक्ताओं को राहत

राज्य की सबसे बड़ी डेयरी ब्रांड होने के कारण इस फैसले का सीधा असर बड़ी संख्या में ग्राहकों पर पड़ेगा। मेधा डेयरी ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में भी उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए ऐसे कदम उठाए जाते रहेंगे।

Share this news

संबंधित खबरें