मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

महनार में RJD प्रत्याशी पर FIR, CAPF पर पथराव का लगा आरोप

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान के बीच वैशाली के महनार में राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण हो गया है। 6 नवंबर को जंदाहा स्थित बूथ संख्या 53 और 54 पर मतदान के दौरान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की टीम पर पथराव की घटना सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने महनार से RJD उम्मीदवार ई. रविन्द्र सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर ली।

उकसावे का आरोप, 6 नामजद और 20 अज्ञात पर केस

ASI जनार्दन राय ने मीडिया को बताया कि यह पथराव RJD प्रत्याशी के उकसावे पर हुआ। FIR में ई. रविन्द्र सिंह के साथ 6 नामजद और करीब 20 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। महनार SDPO प्रवीण कुमार ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है।

CCTV फुटेज और मोबाइल रिकॉर्ड की जांच जारी

पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। CCTV फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल, वीडियो रिकॉर्डिंग और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान खंगाले जा रहे हैं। इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं।

यह भी पढ़ें :पाकुड़: खदान मालिक ने पाट दिया सरकारी केनाल, दर्जनों किसानों की सिंचाई ठप, फसलें बर्बादी के कगार पर

चुनाव आयोग एक्टिव, सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

घटना का संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने, संवेदनशील बूथों पर निगरानी बढ़ाने और मतदान प्रक्रिया को बाधित न होने देने के सख्त निर्देश दिए हैं। प्रशासन अब सभी बूथों पर विशेष सतर्कता बरत रहा है।

https://samacharpost.live/2025/11/pakur-hiranpur-mining-owner-blocked-irrigation-canal-farmers-protest/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment