मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पूर्व सीएम मधु कोड़ा की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, ED ने दाखिल किया जवाब

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपपत्र में दर्ज राशि में बदलाव को चुनौती देने वाली पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की याचिका पर बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से अदालत में अपना जवाब दाखिल किया गया। ED का जवाब रिकॉर्ड पर लेने के बाद हाईकोर्ट ने मधु कोड़ा की ओर से याचिकाकर्ता को उस पर प्रति उत्तर दाखिल करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें : बोकारो में देवर-भाभी पर जानलेवा हमला, कुत्ते को टहलाने निकले युवक पर पीछे से किया वार

निचली अदालत के आदेश को दी है चुनौती

दरअसल, ED की ओर से दाखिल आरोपपत्र में कथित तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग की राशि में किए गए बदलाव को लेकर मधु कोड़ा ने निचली अदालत में आपत्ति जताई थी। हालांकि, निचली अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद मधु कोड़ा ने निचली अदालत के आदेश को झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी। बुधवार की सुनवाई में ED ने अपना पक्ष लिखित रूप में अदालत के समक्ष रखा। अब याचिकाकर्ता को ED के जवाब पर अपना प्रति उत्तर दाखिल करना होगा। इसके बाद मामले में आगे की सुनवाई होगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment