मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लोहरदगा : घरेलू विवाद में पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट काटा, हालत गंभीर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, लोहरदगा : जिले के सदर थाना क्षेत्र के जुरिया गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां रविवार को हुए घरेलू विवाद में पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट धारदार हथियार से काट डाला। इस वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया है।

विवाद से बढ़ा मामला

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित की पहचान बिहार उरांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर गुस्से में पति ने पत्नी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद आवेश में आई पत्नी ने धारदार हथियार से पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया।

अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल बिहार उरांव को परिजनों ने तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, अत्यधिक खून बह जाने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जरूरत पड़ने पर उसे रांची रेफर किया जा सकता है।

गांव में दहशत और चर्चा

इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, लेकिन मामला इस हद तक बढ़ जाएगा, किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

https://samacharpost.live/2025/08/jharkhand-barish-alert-pakur-badh-august-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment