मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लोहरदगा जेल में विचाराधीन कैदी की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; जांच शुरू

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, लोहरदगा : लोहरदगा मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी की बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान कुडू थाना क्षेत्र के पंडरा गांव निवासी 27 वर्षीय जाहिद पवरिया के रूप में हुई है। वह एक मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद था। घटना के बाद जेल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है।

सुबह अचेत अवस्था में मिला कैदी

जेल प्रशासन के अनुसार, बुधवार सुबह नमाज के लिए जगाने के दौरान जाहिद पवरिया अचेत अवस्था में मिला। इसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन का कहना है कि मामले की नियमानुसार जांच कराई जाएगी और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज की भी हो रही जांच

जेलर मोहम्मद सोनू ने बताया कि प्रारंभिक स्तर पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है। उपलब्ध फुटेज के अनुसार, जाहिद मंगलवार रात भोजन करने के बाद अपने बैरक में सोने चला गया था। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

कैदी की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा किया जाए। घटना से नाराज लोगों ने कुडू क्षेत्र में सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। साथ ही मुआवजे और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। लोहरदगा के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अमित कुमार ने बताया कि दंडाधिकारी की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें : JPSC परीक्षा जांच: लगातार दूसरे दिन CID मुख्यालय पहुंचे पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते, कई बिंदुओं पर हुई पूछताछ

पुलिस रख रही है नजर

लोहरदगा पुलिस भी मामले पर नजर बनाए हुए है। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और सड़क जाम समाप्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष का इंतजार किया जा रहा है।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment