मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लातेहार स्थापना दिवस पर राहुल सिंह का बड़ा ऐलान: कोई बच्चा शिक्षक के बिना नहीं रहेगा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,लातेहार :लातेहार जिले के 25 साल पूरे होने पर राहुल सिंह ने जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब कोई भी बच्चा शिक्षक की कमी की वजह से पढ़ाई से वंचित नहीं रहेगा। राहुल सिंह ने याद दिलाया कि 4 अप्रैल 2001 को पलामू से अलग होकर लातेहार बना था। उस समय लोगों को उम्मीद थी कि सड़कें गांव तक पहुंचेंगी, अस्पतालों में डॉक्टर होंगे और स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक होंगे। लेकिन 25 साल बाद भी कई सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है। कहीं एक ही शिक्षक पूरे स्कूल को संभाल रहा है, तो कहीं वर्षों से पद खाली पड़े हैं।

यह भी पढ़ें :बिहार की जीविका दीदियों के लिए खुशखबरी: खाते में आएंगे 20-20 हजार, स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा

व्यवस्था खुद करेंगे राहुल सिंह

राहुल सिंह ने ऐलान किया कि शिक्षा के अभाव को वह खुद दूर करेंगे और इसका खर्च उठाएंगे। इसके लिए जिले के पढ़े-लिखे युवाओं से अपील की गई है कि वे उनसे संपर्क करें। इच्छुक युवाओं को शिक्षक के रूप में बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी परिवार की शादी पैसों की कमी की वजह से रुकी है, तो उसकी जिम्मेदारी भी वह उठाएंगे। लातेहार के हर व्यक्ति की मदद करना उनका लक्ष्य है।

लातेहार को परिवार बताया

अपने संदेश के अंत में राहुल सिंह ने कहा, “लातेहार मेरा परिवार है, और यहां के हर बच्चे का उज्ज्वल भविष्य बनाना मेरी जिम्मेदारी है।”

https://samacharpost.live/2026/04/bihar-jeevika-didiya-20k-second-installment/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment