मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लातेहार में डबल मर्डर : पति ने पत्नी और 3 साल के बेटे की हत्या कर फरार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में शनिवार को डबल मर्डर की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन वर्षीय बेटे की निर्मम हत्या कर दी और घटना के बाद फरार हो गया।

पत्नी और बेटे की हत्या के बाद आरोपी फरार

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सोनामणि देवी (30 वर्ष) और उसके बेटे सूरज उरांव (3 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी मोहनलाल उरांव का पत्नी से विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें : रांची के जुमार पुल पर ट्रक हादसा, कुछ समय तक बाधित रहा यातायात

बड़े बेटे पर भी हमला करने की कोशिश

आरोपी ने अपने पांच वर्षीय बेटे सागर उरांव पर भी हमला करने की कोशिश की। लेकिन बच्चे ने रोते हुए कहा , स्कूल में मास्टर साहब बताते हैं कि बच्चों को नहीं मारना चाहिए, मुझे मत मारो। यह सुनकर आरोपी ने उसे छोड़ दिया और वहां से भाग निकला।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही छिपादोहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

शादी के बाद से चल रहा था विवाद

ग्रामीणों ने बताया कि मोहनलाल और सोनामणि दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और पिछले पांच साल से साथ रह रहे थे। एक साल पहले दोनों ने शादी की थी। शादी के बाद से ही अक्सर विवाद होता रहता था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि विवाद इतना घातक रूप ले लेगा।

https://samacharpost.live/2025/08/ranchi-jumar-pul-truck-accident-august-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment