मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लातेहार : बालिका विद्यालय के हॉस्टल में लगी भीषण आग, सभी सामान जलकर राख

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : लातेहार जिले के बरियातू प्रखंड स्थित बालिका आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि हॉस्टल के हॉल नंबर-5 में रखे सभी बेड और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए। राहत की बात यह रही कि विद्यालय की करीब 200 छात्राएं सुरक्षित बच गईं।

आग की सूचना पर पहुंचे अधिकारी

घटना की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रही है, हालांकि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी छात्रा या कर्मचारी को कोई चोट नहीं आई है। केवल हॉस्टल में रखे बेड और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए हैं।

कैसे हुई घटना

सूत्रों के मुताबिक, सोमवार की सुबह सभी छात्राएं हॉस्टल से बाहर मैदान में पीटी कर रही थीं। इसी दौरान हॉस्टल से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। जब तक लोग समझ पाते, आग तेजी से फैल गई और कमरे में रखे सभी सामान जलकर राख हो गए।

यह भी पढ़ें : नगड़ी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, बोले – मकसद अस्पताल का विरोध नहीं, आदिवासियों की जमीन बचाना है

विद्यालय में 200 से अधिक छात्राएं

बरियातू बालिका आवासीय विद्यालय में 200 से अधिक छात्राएं पढ़ती हैं और अधिकतर छात्राएं हॉस्टल में ही रहती हैं। आग लगने की घटना से छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय रहते सभी सुरक्षित बाहर निकल आईं।

https://samacharpost.live/2025/08/champai-soren-nagri-land-dispute-farmers-protest/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment