मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोडरमा में बच्चा चोर के शक में युवक की पिटाई, पुलिस ने बचाया

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, कोडरमा : कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरियावां गांव में सोमवार सुबह बच्चा चोर के शक में एक युवक की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। हाल के दिनों में जिले में बच्चा चोर की अफवाहों के कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

सुबह की सैर के दौरान हुआ शक

ग्रामीणों के अनुसार, सुबह टहलने निकले लोगों ने एक अज्ञात युवक को अलग-अलग घरों के पास ताक-झांक करते देखा। संदेह होने पर लोगों ने शोर मचाया और आसपास के ग्रामीणों को बुला लिया। भीड़ ने युवक को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: धनबाद के महुदा स्टेशन पर युवक चलती ट्रेन से गिरा, गंभीर हालत में RIMS रेफर

पहचान बताई, नाम नहीं बताया

ग्रामीणों ने जब युवक से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह झुमरीतिलैया के वार्ड नंबर 1, नरेश नगर का रहने वाला है। हालांकि उसने अपना नाम स्पष्ट रूप से नहीं बताया, जिससे लोगों का शक और बढ़ गया और उसके साथ मारपीट की गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला हालात

घटना की सूचना मिलते ही तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गए। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

अफवाहों से बचने की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति को बच्चा चोर समझकर कानून हाथ में न लें। बिना पुष्टि मारपीट करना दंडनीय अपराध है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

https://samacharpost.live/2026/03/dhanbad-mahuda-station-train-se-gira-yuvak-rims-refer/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment