कोडरमा स्टेशन पार्किंग में आधी रात भीषण आग, डेढ़ घंटे बाद पाया गया काबू

Rupa Kumari | April 23, 2026 | 11:07 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, कोडरमा: कोडरमा रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर स्थित रेलवे की अधिकृत पार्किंग में देर रात करीब ढाई बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय पार्किंग में आवाजाही कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया, वरना भारी नुकसान की आशंका थी।

रेलवे संपत्ति को खतरा

शुरुआती मिनटों में आग तेजी से फैलने लगी थी। यदि समय रहते काबू नहीं पाया जाता, तो रेलवे के केबल, बसों और पार्किंग में खड़े वाहनों को गंभीर नुकसान हो सकता था। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग बुझने के बाद आसपास के क्षेत्र की जांच की गई, ताकि दोबारा भड़कने की आशंका खत्म की जा सके।

यह भी पढ़ें:झारखंड में सूचना आयुक्त नियुक्ति पर फिर अटका मामला, राज्यपाल ने दोबारा लौटाई फाइल

रात का समय बना राहत

घटना देर रात की होने से सड़कें खाली थीं। इसी वजह से दमकल की गाड़ियां बिना किसी रुकावट के मौके पर पहुंच सकीं और आग को फैलने से रोक लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीम मामले की जांच में जुटी है।

Share this news

संबंधित खबरें