मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोडरमा में कुएं से मिला लापता महिला का शव, महुआ चुनने गई थी घर से

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,कोडरमा :कोडरमा के तिलैया डैम ओपी क्षेत्र में लापता महिला का शव कुएं से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गीता देवी के रूप में हुई है, जो 5 अप्रैल को महुआ चुनने के लिए घर से निकली थीं और इसके बाद से लापता थीं। परिजनों के अनुसार, गीता देवी 5 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिवार ने आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और परिचितों के बीच तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में उनकी सास मोहिनी देवी ने तिलैया डैम ओपी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें :हेसला प्लांट हादसा: एक और मजदूर की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर तीन

कुएं में मिला शव

मंगलवार सुबह एक स्थानीय व्यक्ति ने क्षेत्र के एक कुएं में महिला का शव तैरता हुआ देखा और इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस जांच जारी

सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी प्रेम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महुआ चुनने के दौरान महिला का पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गई होंगी, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

परिवार में मातम

मृतका अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गई हैं। उनके पति कारू साव विजयवाड़ा में मजदूरी करते हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

https://samacharpost.live/2026/04/ramgarh-jharkhand-ispaat-plant-furnace-blast-three-workers-dead-compensation-agreement/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment