कोडरमा में होली के जश्न के दौरान बवाल, मारपीट में डेढ़ दर्जन से अधिक घायल

Samachar Post रिपोर्टर, कोडरमा : कोडरमा जिले में होली के जश्न के दौरान कुछ इलाकों में हिंसक झड़प की घटनाएं सामने आई हैं। डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया, जिसमें डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया।

बनपोक गांव में दो पक्षों के बीच भिड़ंत

जानकारी के मुताबिक नवलशाही थाना क्षेत्र के बनपोक गांव में कुछ युवक होली के मौके पर डीजे बजाकर अबीर-गुलाल उड़ा रहे थे। इसी दौरान गांव के दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया। विरोध के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई।

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में होली के दौरान विवाद, युवक पर चाकू से हमला; हालत गंभीर

लाठी-डंडे और पत्थरबाजी से बढ़ा तनाव

देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही नवलशाही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने घटना में शामिल कई लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं घायलों में से कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

संबंधित खबरें