मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

तीन दिन से लापता किसान का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला, कोडरमा में सनसनी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, कोडरमा: कोडरमा जिले के ढाब थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता एक किसान का शव जंगल में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नावाडीह गांव निवासी किशोर यादव (55) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

तीन दिन पहले मवेशी लेकर गए थे जंगल

परिजनों के अनुसार किशोर यादव तीन दिन पहले मवेशियों को लेकर जंगल की ओर गए थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला तो 6 अप्रैल को ढाब थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस और ग्रामीण लगातार तलाश कर रहे थे। बुधवार को जंगल में गए कुछ लोगों ने पेड़ से लटका शव देखा। पास जाकर पहचान करने पर वह किशोर यादव निकले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें: झारखंड में ‘हेल्थ गारंटी’ की तैयारी, जन्म लेते ही बनेगा बच्चों का हेल्थ कार्ड

मानसिक तनाव की बात सामने आई

परिजनों का कहना है कि किशोर यादव पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे, जिससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मृतक किसान थे और अपने पीछे पत्नी व एक पुत्र को छोड़ गए हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

https://samacharpost.live/2026/04/jharkhand-me-janm-lete-hi-bacchon-ka-health-card-irfan-ansari-health-guarantee-card-yojana/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment