मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोडरमा में ACB का बड़ा एक्शन: चंदवारा थाना के एसआई 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

--Advertisment--

  • केस में मदद के बदले एक लाख रुपये की मांग का आरोप, शिकायत के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर दबोचा

Samachar Post रिपोर्टर,कोडरमा :कोडरमा जिले के चंदवारा थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर पवन कुमार राम को ACB की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को एसीबी की टीम ने एसआई को 15 हजार रुपये घूस लेते समय दबोच लिया।

केस में मदद के बदले मांगे थे एक लाख रुपये, एसीबी ने बिछाया जाल

बताया जा रहा है कि प्रेमचंद नायक नाम के एक व्यक्ति ने एसीबी से शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि एसआई पवन कुमार राम एक मामले में मदद करने के बदले एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत मिलने के बाद ACB की हजारीबाग टीम ने मामले की जांच की। आरोप सही पाए जाने के बाद एसआई को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। बातचीत के बाद तय हुआ कि पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपये दिए जाएंगे। एसीबी ने शिकायतकर्ता प्रेमचंद को 15 हजार रुपये देकर चंदवारा थाना भेजा। जैसे ही उसने एसआई पवन कुमार राम को पैसे दिए और उन्होंने रकम अपने हाथ में ली, पहले से मौजूद एसीबी टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें :गैस किल्लत की खबरों पर रोहिणी आचार्य का तंज, PM मोदी से पूछा- सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा?

हजारीबाग ले जाकर होगी कानूनी कार्रवाई

गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी एसआई को अपने साथ हजारीबाग ले गई है। वहां उन्हें एसीबी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

https://samacharpost.live/2026/03/rohini-acharya-tweet-on-lpg-gas-shortage-narendra-modi/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment