Samachar Post रिपोर्टर,कोडरमा :जिले के मेघातरी स्थित पैरी माइंस के पास एक सनसनीखेज घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। सोमवार सुबह ग्रामीणों को जंगल के किनारे एक प्लास्टिक बोरा दिखाई दिया, जिसमें से महिला का अर्धनग्न शव बाहर दिखाई दे रहा था। स्थानीय लोगों ने जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को दी, कोडरमा थाना की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
यह भी पढ़ें :नालंदा में शीतला अष्टमी मेले में भगदड़: 9 की मौत, कई घायल

पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और शव के सुराग जुटाने के लिए आसपास के क्षेत्र में पूछताछ जारी है। इस घटना ने इलाके के लोगों में डर और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।


















