मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

खूंटी डबल मर्डर का खुलासा, आपसी रंजिश में दो किशोरों की हत्या; तीन आरोपी गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, खूंटी : खूंटी जिले के सायको थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह वारदात आपसी रंजिश का नतीजा थी। एसपी ऋषभ गर्ग ने जानकारी दी कि 17 मई की रात सायको गांव में आयोजित छऊ नृत्य मेला देखने गए दो किशोरों विशाल पाहन (17) और सुशी मुंडू (17) की हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले दोनों युवकों पर पत्थर से हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद शवों को सायको गांव के मरासूक पहाड़ इलाके में छिपा दिया गया था। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

SIT गठन के बाद हुआ खुलासा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने SDPO के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया था। लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और बताया कि यह हत्या आपसी रंजिश के कारण की गई थी।

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद घर छोड़कर भागा किशोर, रांची पुलिस ने दिल्ली से किया बरामद

तीन आरोपी गिरफ्तार, सबूत बरामद

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम दुरजन मांकरी, गोमेया सोय और बुचराम सोय बताए गए हैं। तीनों सायको थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल खून लगे हथियार, कपड़े, चप्पल और अन्य सामान भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

https://samacharpost.live/2026/05/ranchi-teen-missing-online-gaming-addiction-stake-game-delhi-rescue/

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment