मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

खूंटी में हत्या का सनसनीखेज खुलासा: घर के पास वारदात कर शव जंगल में फेंका, एक्सीडेंट दिखाने की कोशिश; 3 गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, खूंटी : झारखंड के खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में तांबा जंगल के पास 15 जून को मिले राधेश्याम साहु के शव मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में लक्ष्मी देवी (40), संदीप मांझी (26) और रविंद्र मांझी (18) शामिल हैं, जो सभी रनिया थाना क्षेत्र के ही निवासी बताए जा रहे हैं।

घर के पास हत्या, फिर शव को जंगल में फेंका

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पहले राधेश्याम साहु पर उसके घर के पास ही हमला किया। लाठी-डंडे से मारपीट के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को मृतक की स्कूटी पर रखकर तांबा जंगल ले जाकर फेंक दिया और मामले को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। पहचान छिपाने के लिए शव को पत्थर से कुचला गया और स्कूटी को दुर्घटना जैसा दिखाने के लिए घटनास्थल पर रखा गया।

पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला

मामले की गंभीरता को देखते हुए ऋषभ गर्ग के निर्देश पर विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्धों की पहचान के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: रांची में 27 जून को होगा डिजिटल क्रिएटर्स मीट 2026, मतदाता जागरूकता पर होगा फोकस

मोबाइल से मिला अहम सबूत

पुलिस ने जांच के दौरान हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा बरामद किया है। इसके अलावा एक आरोपी के मोबाइल से घटना के समय के वीडियो और फोटो भी मिले हैं, जिन्हें महत्वपूर्ण सबूत माना जा रहा है। घटना में इस्तेमाल किए गए कपड़े और चप्पल भी जब्त किए गए हैं। इस कार्रवाई में तोरपा एसडीपीओ के नेतृत्व में इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी और तकनीकी शाखा की टीम ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है ताकि वारदात के पीछे की पूरी साजिश सामने आ सके।

https://samacharpost.live/2026/06/jharkhand-digital-creators-meet-2026-ceo-office-voter-awareness-event-ranchi/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment