मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

खूंटी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़: गिरफ्तार PLFI सदस्य श्रवण दास गोली लगने से घायल, अस्पताल में भर्ती

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,खूंटी :झारखंड के खूंटी जिले में रविवार सुबह पुलिस और पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के सदस्य श्रवण दास के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान श्रवण दास गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कर्रा-लोदमा क्षेत्र के जंगल में सुबह करीब 4:30 बजे हुई। पुलिस के अनुसार, हाल के दिनों में आगजनी और लेवी वसूली के लिए की गई फायरिंग से जुड़े मामले में श्रवण दास को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान उसने एक स्थान पर बड़ी मात्रा में हथियार छिपाकर रखने की जानकारी दी थी।

पूछताछ में हथियारों के जखीरे का खुलासा

गुप्त सूचना और पूछताछ के आधार पर तोरपा, जरियागढ़ और अन्य थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने बताए गए स्थान से हथियारों का जखीरा बरामद किया। हथियार बरामदगी के बाद पुलिस टीम आरोपी को लेकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान जंगल क्षेत्र में अप्रत्याशित घटनाक्रम सामने आया।

थाना प्रभारी का पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश

पुलिस का दावा है कि लौटने के दौरान श्रवण दास ने जरियागढ़ थाना प्रभारी का पिस्टल छीन लिया और जंगल की ओर भागने लगा। भागते समय उसने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें श्रवण दास घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

एसपी मौके पर पहुंचे, एफएसएल टीम कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही खूंटी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ऋषव गर्ग मौके के लिए रवाना हो गए। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। साथ ही फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment