- गुप्त सूचना पर कपाली पुलिस की कार्रवाई, बोलेरो जब्त; मवेशियों के स्रोत और गंतव्य की जांच शुरू
Samachar Post रिपोर्टर, सरायकेला-खरसावां : जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन से तीन मवेशी बरामद किए हैं। हालांकि पुलिस की घेराबंदी के दौरान चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बोलेरो वाहन में मवेशियों को ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर कपाली ओपी पुलिस ने पुड़ीसिल्ली क्षेत्र में निगरानी बढ़ाते हुए जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध बोलेरो को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन की रफ्तार बढ़ाकर कपाली की ओर भागने लगा।
पीछा करने पर वाहन छोड़कर भागा चालक
पुलिस टीम ने वाहन का पीछा किया। इसी दौरान चालक कपाली के हासमी मोहल्ला क्षेत्र में बोलेरो छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली, जिसमें तीन मवेशी बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में दर्दनाक सड़क हादसा: करसो पुल के पास बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
चालक की पहचान में जुटी पुलिस
कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद मवेशियों को कहां से लाया जा रहा था और उनका गंतव्य क्या था। उन्होंने कहा कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बरामद मवेशियों को सुरक्षित संरक्षण में रखा है। साथ ही वाहन के स्वामित्व और उससे जुड़े लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।


