मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JSSC-CGL पेपर लीक मामला: हाईकोर्ट ने तीन आरोपियों को दी जमानत

--Advertisment--

  • रॉबिन कुमार, कवि राज और राम निवास राय निजी मुचलके पर हुए रिहा, जांच जारी

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL 2024 के पेपर लीक मामले में न्यायिक हिरासत में बंद तीन आरोपियों को जमानत दे दी है। यह फैसला जस्टिस अंबुज नाथ की अदालत में शुक्रवार को सुनाया गया।

कौन-कौन आरोपियों को मिली जमानत

जमानत पाने वालों में भारतीय रिजर्व बटालियन (IRB) का जवान रॉबिन कुमार, कवि राज और राम निवास राय शामिल हैं। अदालत ने प्रत्येक को 20-20 हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया। आरोपियों के पक्ष में अधिवक्ता अमन कुमार राहुल ने पैरवी की।

यह भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन से जेसोवा प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, दिवाली मेले में शामिल होने का दिया निमंत्रण

आरोप और जांच का हाल

सीआईडी ने अपनी पूरक चार्जशीट में इन तीनों को आरोपी बनाया था। जांच एजेंसी के अनुसार, राम निवास राय ने एजेंट के रूप में काम किया, जबकि रॉबिन और कवि राज भी पेपर लीक नेटवर्क में शामिल थे।

इस पेपर लीक प्रकरण के सामने आने के बाद से यह मामला काफी चर्चित रहा है। फिलहाल, जांच प्रक्रिया जारी है और एजेंसी अन्य संबंधित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

https://samacharpost.live/2025/09/cm-hemant-soren-meets-jesowa-invitation-for-diwali-mela-ranchi/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment