CM हेमंत सोरेन से जेसोवा प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, दिवाली मेले में शामिल होने का दिया निमंत्रण

Meenu | September 12, 2025 | 05:03 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से शुक्रवार को झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर जेसोवा टीम ने मुख्यमंत्री को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 से 13 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाले दिवाली मेले में सपरिवार आमंत्रित किया।

यह भी पढ़ें :जमशेदपुर में 30 लाख रुपये की लूट का खुलासा, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जेसोवा की ओर से साझा की गई जानकारी

मेले के दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। जेसोवा द्वारा समाजसेवा से जुड़ी गतिविधियों और कल्याणकारी कार्यों की जानकारी भी मुख्यमंत्री के साथ साझा की गई।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्य

मुलाकात करने वालों में जेसोवा की अध्यक्ष प्रीति कुमारी, सचिव मनु झा, कोषाध्यक्ष शिवानी सिंह, कार्यकारिणी सदस्य रंजना कुमार और ज्योति मंजू मौजूद रहीं।

Share this news

संबंधित खबरें