मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

राज्यकर्मी का दर्जा सहित 6 मांगों को लेकर JSLPS कर्मचारियों का विरोध, पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ ने पलाश JSLPS के स्तर-7 और स्तर-8 के कर्मचारियों की 6 प्रमुख मांगों को लेकर राज्यस्तरीय दो दिवसीय विरोध प्रदर्शन की शुरुआत की। यह विरोध आज, 7 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक JSLPS कार्यालय, इटकी रोड में आयोजित हो रहा है। राज्यभर से आए सैकड़ों कर्मचारी इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

छह सूत्री मांग पत्र सौंपा गया

संघ ने इससे पहले 2 सितंबर को पलाश JSLPS के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा था। इसमें कर्मचारियों ने प्रमुख रूप से राज्यकर्मी का दर्जा देने, सेवा स्थायीकरण, वेतनमान और अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की थी। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उन्हें NMMU पॉलिसी के तहत राज्यकर्मी, सेवा स्थायीकरण और वेतनमान का लाभ नहीं मिलता, तब तक सामान्य कार्यों के लिए सामान्य वेतन दिया जाए।

यह भी पढ़ें : ऑर्किड मेडिकल सेंटर में अत्याधुनिक बर्न यूनिट शुरू, डॉ. महुआ मंझी ने किया उद्घाटन

केंद्र सरकार के आदेश का हवाला

कर्मचारियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने 2024 के अंत तक NMMU पॉलिसी को सभी राज्यों में लागू करने का निर्देश दिया है। इसलिए झारखंड में इसे शीघ्र लागू किया जाए ताकि कर्मचारियों को महंगाई के दौर में आर्थिक राहत मिल सके।

प्रोन्नति और पदस्थापन की मांग

संघ ने स्तर-07 और स्तर-08 के कर्मचारियों के लिए आंतरिक प्रोन्नति का मार्ग खोलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वरीयता, अनुभव और योग्यता के आधार पर उच्च पदों पर नियुक्ति से कार्य दक्षता और जिम्मेदारी दोनों बढ़ेंगी।
साथ ही, कर्मचारियों ने यह भी कहा कि उन्हें गृह जिले के निकटवर्ती प्रखंडों में स्थायी रूप से पदस्थापित किया जाए ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में सुविधा हो।

वेतन वृद्धि और बकाया भुगतान की मांग

संघ ने राज्य सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर 3% वार्षिक वेतन वृद्धि और महंगाई भत्ता जोड़ते हुए कुल 10% वार्षिक वृद्धि की मांग की है। इसके अलावा, अब तक की बकाया वेतन वृद्धि का लाभ शीघ्र देने की अपील की गई है ताकि कर्मचारियों को उनके मेहनत का उचित पारिश्रमिक मिल सके।

आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी सभी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। संघ ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो वे अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।

https://samacharpost.live/2025/10/orchid-medical-centre-burn-unit-launch/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment