मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JPSC घोटाला: पूछताछ के लिए CID कार्यालय पहुंचीं पूर्व सदस्य अजीता भट्टाचार्य, तीन पूर्व सदस्यों को भेजा गया समन

--Advertisment--

  • एल खियांग्ते से पूछताछ के बाद जांच में तेजी, अब पूर्व सदस्यों के बयानों का होगा क्रॉस वेरिफिकेशन

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : JPSC भर्ती अनियमितता मामले की जांच में जुटी CID ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की पूर्व सदस्य अजीता भट्टाचार्य सोमवार को पूछताछ के लिए CID मुख्यालय पहुंचीं। CID ने उन्हें मामले में पूछताछ के लिए समन जारी किया था। सूत्रों के अनुसार, JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते से पूछताछ के बाद अब आयोग के पूर्व सदस्यों से भी सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। CID ने आयोग के तीनों पूर्व सदस्यों को समन भेजा है। तय कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को अनिमा हांसदा और बुधवार को जमाल अहमद से पूछताछ की जाएगी।

पूर्व अध्यक्ष के बयान का होगा मिलान

जांच एजेंसी के सूत्रों का कहना है कि एल खियांग्ते से पूछताछ के दौरान मिली जानकारियों का पूर्व सदस्यों के बयानों से मिलान किया जाएगा। इस क्रॉस वेरिफिकेशन के जरिए CID पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने और संभावित विसंगतियों की जांच करने की तैयारी में है। जांच अधिकारियों को उम्मीद है कि पूर्व सदस्यों से पूछताछ के दौरान कई नए तथ्य सामने आ सकते हैं, जिससे मामले की तह तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

दो करोड़ रुपये लेने के आरोप से बढ़ी जांच की गंभीरता

मामले में नया मोड़ तब आया जब TDPL कंपनी के एक प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि एजेंसी को काम दिलाने के एवज में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते ने कथित तौर पर दो करोड़ रुपये लिए थे। इस आरोप के सामने आने के बाद जांच का दायरा और व्यापक हो गया है। हालांकि आरोपों की पुष्टि अभी जांच के अधीन है। CID अब दस्तावेजी साक्ष्यों, बयानों और अन्य उपलब्ध जानकारियों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें : एंबुलेंस से विधानसभा घेराव में शामिल होने निकले देवेंद्रनाथ महतो, हाथ में थी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर

कई अहम लोगों से हो चुकी है पूछताछ

JPSC भर्ती घोटाले की जांच में CID पहले ही कई आरोपियों और संबंधित लोगों से पूछताछ कर चुकी है। मामले में हुई गिरफ्तारियों और लगातार सामने आ रहे नए तथ्यों के बाद जांच एजेंसियों की नजर अब आयोग के पूर्व पदाधिकारियों और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अन्य लोगों पर भी है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment