मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JPSC ने मुख्य परीक्षा 2025 की तिथियों में किया बदलाव, अब 21 से 23 जुलाई तक होगी परीक्षा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की तिथियों में बदलाव कर दिया है। पहले यह परीक्षा 18, 19 और 20 जुलाई 2026 को आयोजित होनी थी, लेकिन अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 21, 22 और 23 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। JPSC के अनुसार, पहले घोषित परीक्षा कार्यक्रम का समय J झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा से टकरा रहा था। कई ऐसे अभ्यर्थी हैं जिन्होंने JPSC और JSSC दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है। पुरानी तिथियां बरकरार रहने पर उम्मीदवारों को किसी एक परीक्षा का चयन करना पड़ सकता था। इसी समस्या को दूर करने के लिए आयोग ने मुख्य परीक्षा की तिथियों में संशोधन किया है।

2204 अभ्यर्थी होंगे शामिल

आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या-01/2026) का आयोजन अब 21, 22 और 23 जुलाई को किया जाएगा। JPSC के मुताबिक इस परीक्षा में कुल 2204 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारियां पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार जारी रहेंगी और केवल परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है।

बैकलॉग परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी

आयोग ने बैकलॉग परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) बैकलॉग प्रतियोगिता परीक्षा-2023

(विज्ञापन संख्या-06/2026)

  • 25 जुलाई 2026
  • 26 जुलाई 2026
  • 27 जुलाई 2026


संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) बैकलॉग प्रतियोगिता परीक्षा-2025

(विज्ञापन संख्या-05/2026)

  • 1 अगस्त 2026
  • 2 अगस्त 2026
  • 3 अगस्त 2026

यह भी पढ़ें: झारखंड में मानसून सक्रिय, 11 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी; कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी


अभ्यर्थियों को मिली राहत

नई तिथियों की घोषणा से उन अभ्यर्थियों को राहत मिली है जो JPSC और JSSC दोनों परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं। लंबे समय से अभ्यर्थी परीक्षा तिथियों में बदलाव की मांग कर रहे थे। आयोग ने उम्मीदवारों से नई तिथियों के अनुसार अपनी तैयारी जारी रखने की अपील की है। साथ ही कहा है कि परीक्षा केंद्र, प्रवेश पत्र और अन्य दिशा-निर्देश समय पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक सूचनाओं पर नियमित नजर बनाए रखें और किसी भी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment