मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JPSC EXAM : लीक नही हुई प्रश्नपत्र, आयोग बोली- 4 परीक्षार्थी क्वेश्चन पेपर लेकर भागे थे, कार्रवाई होगी

--Advertisment--


  • जामताड़ा डीसी की रिपोर्ट- मिहिजाम के जेजेएस इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज से 4 परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होते ही प्रश्नपत्र लेकर भागे थे, हंगामा करने वाले  21कैंडिडेट पर नामजद, 50 अज्ञात पर FIR

Samachar Post, रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेएसएससी) द्वारा राज्य सिविल सेवा के 342 पदों के लिए रविवार को प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) रांची समेत राज्य के 24 जिलों के 834 केंद्रों पर हुई थी। परीक्षा शुरू होते ही क्वेश्चन पेपर वायरल होने की वीडियो जारी हो गई। यह वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुई कि मामले में तुरंत भर में तुल पकड़ ली। फर्स्ट सिटिंग का पेपर (जीएस-1) आउट होने का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया था। धनबाद, जामताड़ा और चतरा में अभ्यर्थियों ने हंगामा किया था। इसके बाद परीक्षा समाप्त होने के बाद जेपीएससी ने प्रश्नपत्र पत्र लीक मामले को लेकर सभी उपायुक्त से रिपोर्ट मांगी थी। यह रिपोर्ट आयोग को मिल गई है। रिपोर्ट के मुताबिक परीक्षार्थी जिस मुद्दे को लेकर कई केंद्रों में हंगामा किए थे, वह निराधार है।

किसी भी जिले के परीक्षा केंद्र से प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ है। प्रश्नपत्र पत्र और ओएमआर शीट के खुला मिलने को लेकर आयोग का कहना है कि इसे हर परीक्षा केंद्र पर सेंटर हेड, मजिस्ट्रेट और परीक्षार्थियों के सामने वीडियोग्राफी कराते हुए खोला गया। आयोग ने कहा है कि पेपर लीक का आरोप महज अफवाह है। इसके बाद आयोग ने सरकार को नए कानून के तहत कार्रवाई करने की अनुशंसा कर दी है। ताकि अफवाह फैलाने वाले पर चिन्हित कर कार्रवाई की जा सके। आयोग ने कहा है कि इस तरह के अफवाह से जेपीएससी की छवि धूमिल हुई है।

जामताड़ा में प्रश्नपत्र लेकर भागे थे छात्र

सबसे अधिक हंगामा जामताड़ा जिले के दो सेंटर में हुआ था। जामताड़ा उपायुक्त की ओर से भेजे गए रिपोर्ट में कहा गया है कि मिहिजाम के जेजेएस इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज से चार परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होते ही प्रश्नपत्र लेकर भागे थे। इनकी पहचान कर ली गई है। इस लेकर मिहिजाम थाने में दो एफआईआर कराई गई हैं। पहले एफआईआर में 50 अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है तो दूसरे एफआईआर में 21 परीक्षार्थियों को नामजद बनाया गया है। इन पर परीक्षा बाधित करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।

आयोग ने सीएस को लिखी चिट्‌ठी

जेपीएससी की ओर से उपायुक्तों के द्वारा भेजे गए रिपोर्ट के आधार पर मुख्य सचिव को पत्र लिखा गया है। सूत्रों की मानें तो पत्र में कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। पत्र में सीएस को बताया गया है कि किसी भी परीक्षा केंद्र में कोई दिक्कत नहीं हुई है। परीक्षा शांतिपूर्ण रही है। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से दो तीन परीक्षा केंद्र के वीडियो बिना जांच के प्रसारित किए गए हैं। इससे आयोग की छवि धूमिल हुई है। ऐसी अफवाह फैलाने वालों पर नई नियमावली के अनुसार कार्रवाई करने का अनुरोध पत्र में किया गया है।

क्या है पूरा मामला

रविवार को जेपीएससी सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 24 जिले के 834 केंद्रों में ली गई। परीक्षा शुरू होते ही सबसे पहले चतरा के उपेंद्रनाथ वर्मा इंटर कॉलेज में परीक्षार्थियों ने हंगामा किया। परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट की सील खुला होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके बाद जामताड़ा के दो परीक्षा केंद्रों पर इसी मुद्दे को लेकर हंगामा हुआ। धनबाद डीपीएस स्कूल में बने सेंटर पर भी हंगामा हुआ। इसी बीच दो-तीन वीडियो वायरल हुए कि जामाताड़ा में परीक्षार्थी सेंटर के बाहर ओएमआर शीट भर रहे हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment