मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमीनी संगठन मजबूत करने में जुटी JMM, गांव-गांव तक पहुंच बढ़ाने की रणनीति

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रामगढ़ :झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अपने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी में रामगढ़ जिला इकाई की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक मंडली प्रमुख बिनोद किस्कू ने की, जबकि संचालन संतोष कुमार ने किया। इस दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन की पकड़ मजबूत करें। मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) और बूथ समितियों के पुनर्गठन को भी प्राथमिकता देने की बात कही गई।

यह भी पढ़ें :19 साल का इंतजार खत्म, आज हो रही झारखंड पात्रता परीक्षा

आने वाले समय को देखते हुए रणनीति तैयार

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि आने वाले राजनीतिक परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए संगठन को और धार देने की जरूरत है। नेताओं ने कहा कि मजबूत जमीनी नेटवर्क ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत होती है और इसी दिशा में लगातार काम करना होगा।

मजदूरों के मुद्दों पर आंदोलन की तैयारी

औद्योगिक क्षेत्रों में काम कर रहे मजदूरों की समस्याएं भी बैठक का अहम मुद्दा रहीं। पार्टी नेताओं ने मजदूर हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार करने पर चर्चा की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मजदूरों की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।

कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी

बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। कई वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव दिए। सभी ने एकजुट होकर पार्टी को आगे बढ़ाने और जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।

https://samacharpost.live/2026/04/jpsc-jet-exam-2026-jharkhand-eligibility-test-19-years-update-ranchi/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का दशकर्म आज, नेमरा में 10 हजार से अधिक जवान तैनात

Jamshedpur News: एग्रिको दुर्गा पूजा पंडाल का रघुवर दास ने किया उद्घाटन, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी तेतरी देवी का निधन, मिथिलेश ठाकुर ने जताया शोक

झारखंड में 18,060 करोड़ रुपये के लंबित वित्तीय मामलों पर सवाल, 22 अक्टूबर को सचिवों के साथ बैठक करेंगे वित्त मंत्री

रांची आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, गिरिडीह उपचुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा

झारखंड पहुंचे नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, आदित्य साहू और बाबूलाल मरांडी के साथ की अहम बैठक

Leave a Comment