मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रामगढ़ में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग, DC को सौंपा गया आवेदन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रामगढ़: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की रामगढ़ जिला इकाई ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई है। इस संबंध में संगठन की ओर से रामगढ़ उपायुक्त को आवेदन सौंपा गया है। झामुमो की ओर से दिए गए आवेदन में गोला के DVC चौक, लुकैयाटांड़ मैदान बरलंगा और रामगढ़ शहर के किसी प्रमुख स्थान पर शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई है। संगठन का कहना है कि शिबू सोरेन ने अलग झारखंड राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और उनके संघर्ष के कारण ही झारखंड राज्य का सपना साकार हो सका।

यह भी पढ़ें: ऊर्जा बचत का संदेश: पैदल कोर्ट पहुंचे जिला जज राजीव कुमार सिन्हा, लोगों को किया जागरूक

‘दिशोम गुरु’ के योगदान को याद रखने की अपील

आवेदन में कहा गया है कि दिशोम गुरु केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि देशभर में सम्मानित जननेता रहे हैं। उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को देखते हुए नई पीढ़ी को उनके संघर्ष से परिचित कराना जरूरी है। झामुमो नेताओं ने प्रशासन से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जल्द उपयुक्त स्थल चयन कर प्रतिमा स्थापना की दिशा में पहल करने की मांग की है। इस आवेदन पर झामुमो रामगढ़ जिला संयोजक प्रमुख विनोद किस्कू के हस्ताक्षर बताए गए हैं।

https://samacharpost.live/2026/05/dhanbad-judge-walks-to-court-energy-saving-environment-message/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment